जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने युद्ध नशा विरुद्ध के मुहिम के तहत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना शाहपुर की पुलिस टीम ने 4 युवकों के कब्जे से 295 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बलकार सिंह निवासी गांव कोटली गजरा, दविंदर सिंह, परमिंदर सिंह निवासी गांव मल्लेवाल खेड़ा किरनजीत सिंह के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि थाना शाहकोट के प्रभारी बलविंदर सिंह की टीम के मलसीया चौकी इंचार्ज एएसआइ निर्मल सिंह रेलवे ब्रिज के पास बलकार सिंह और दविंदर सिंह दोनों को रोककर 45-45 नशीली गोलियां बरामद की। इसी तरह चौकी तलवंडी सगेड़ा के इंचार्ज बूटा राम ने दाना मंडी के पास परमिंदर और किरनजीत सिंह रोकर कर तलाशी के दौरान बाइक की सीट के नीचे से 210 नशीली गोलियां बरामद की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
