Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: PPR Market में दिनदहाड़े Bike चोरी करके 3 युवक फरार,...

Jalandhar News: PPR Market में दिनदहाड़े Bike चोरी करके 3 युवक फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा माला PPR Market से सामने आया है। जहां सरेआम चोर बाइक लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक बाइक के पास बैठा रहा है। इस दौरान दूसरा युवक आसपास घूमता हुआ निगरानी करता है। वहीं कुछ देर बाद बाइक पर बैठा युवक बाइक को स्टार्ट करता है और अपने 2 साथियों के साथ बैठकर फरार हो जाते हैं। घटना दोपहर ढाई बजे की बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक पर काफी देर से बैठा हुआ होता है। इस दौरान उसके 2 साथी आस-पास लोगों पर नज़र रखे हुए होते हैं। वहीं बाइक पर बैठा युवक दूसरी चाबी से लॉक खोलने में जुटा रहता है। थोड़ी देर के बाद जब युवक बाइक का लॉक खोलने में कामयाब हो जाता है तो बाइक स्टार्ट करके निकल जाता है।

बाइक स्टार्ट करने के बाद युवक अपने दोनों साथियों को बुलाता है। जिसके बाद उसके दोनों साथी आते हैं और बाइक पर बैठकर फरार हो जाते हैं। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में डर बैठ गया है। क्योंकि लोगों का कहना है कि वह यहां पर रेस्टोरेंट में खाने-पीने के लिए आते हैं। इस घटना से अब हमें अपनी बाइक और गाड़ियों को लेकर चिंता हो रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -