जालंधर, ENS: संगा चौक के पास करियाने की दुकान में एक्टिवा पर आए 3 लुटेरों धावा बोल दिया। इस दौरान लुटेरे दुकानदार से 10 हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। लूट की वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए खुरला किंगरा निवासी परविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी किराना दुकान पर बैठा था। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार 3 युवक आए। जिनमें पहले 2 युवक दुकान में दाखिल हुए और पैसों की मांग करने लगे। जब परविंदर ने विरोध किया तो तीसरा युवक भी अंदर आ गया।
इस दौरान तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद आरोपी तिजौरी से 10 हजार रुपये निकालकर एक्टिवा पर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना 7 पुलिस के एएसआई बलविंदर पाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़ित दुकानदार के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रहे है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
