Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: महिला से मारपीट मामले में 3 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर 

Jalandhar News: महिला से मारपीट मामले में 3 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर: भार्गव कैंप इलाके में महिला की बेरहमी से मारपीट मामले में तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हासिल कर दिया गया है। बता दे कि घरेलू विवाद को लेकर पुलिस को प्रिया नामक महिला ने पति के खिलाफ दी थी। इस मामले में आज कार्रवाई करने गई पुलिस ने रोहित नामक व्यक्ति से मारपीट की।

इस दौरान बीच बचाव करने आई रोहित की मां पर पुलिस कर्मी ने हाथ उठाया और बालों से पड़कर सड़क पर खींच ले गया। घटना की सीसीटीवी सामने आने पर मामले में तूल पकड़ लिया। इस मामले को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली ने भी सूटो-मोटो नोटिस जारी किया है। वही महिला आयोग द्वारा जारी नोटिस के कुछ समय बाद ही विभाग द्वारा तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है। बता दें कि पंजाब राज्य महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जालंधर कमिश्नर पुलिस जालंधर को suo notice नोटिस जारी किया है। आयोग ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

महिला आयोग ने महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार की वीडियो की खबरें सोशल मीडिया पर देखने के बाद आयोग ने संज्ञान लिया है। पंजाब राज्य महिला आयोग ने “महिलाओं के लिए पंजाब राज्य महिला आयोग एक्ट, 2001” के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। आयोग ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों और तथ्यों सहित 24 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे उपस्थित हों।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -