जालंधर, ENS: पंजाब में लगातार हो रही बारिश से कई इमारते क्षतिग्रस्त हो गई है। आज सुबह ही बस्तीयाद इलाके में इमारत गिरने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद सर्किट हाउस में सिलिंग गिरने का मामला सामने आया था। वहीं अब तंग बाजार में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गया। दरअसल, लाल बाजार में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा गिरने से 3 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दौरान बाजार सारा खुला हुआ था। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
इस घटना को लेकर दुकानदारों सहित लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा। वहीं इमारत गिरने से सड़क पर मलबा बिखरा पड़ा है। दो दिन पहले घटनास्थल से कुछ दूरी पर इमारत गिरने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद आज फिर से इसी बाजार में पुरानी इमारत गिरने की घटना सामने आई है।
मामले की जानकारी देते हुए भूपिंदर सिंह ने कहा कि आधा घंटा पहले ही तीन मंजिला इमारत का हिस्सा गिरने से अन्य इमारतों को भी कुछ नुकसान हुआ है। चश्मदीद ने कहा कि घटना से पहले लोगों को सुचेत कर दिया गया था। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। दुकानदार ने कहा कि अटारी बाजार के अंतगर्त आते लाल बाजार में यह घटना हुई है। प्रशासन को घटना की सूचना दे दी है। इस हादसे में दुकानदारों की सड़क पर खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।