Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: नशा छु़ड़ाओं केंद्र से भागे 2 युवाओं की मौत

Jalandhar News: नशा छु़ड़ाओं केंद्र से भागे 2 युवाओं की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नशा छुड़ाओं केंद्र से फरार हुए युवकों की सदिंग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना भोगपुर की पुलिस चौकी लाहदड़ा के अंतर्गत गांव सिंहपुर में देर रात शराब के ठेके के पास दोनों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय गुरसेवक पुत्र सरबजीत सिंह निवासी गांव कोटली जिला होशियारपुर और 30 वर्षीय नवदीप सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी काला संघियां कपूरथला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच के दौरान बताया कि गांव सिंहपुर के शराब ठेके के कारिंदे सुखबीर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह से गहनता से पूछताछ की।

इस दौरान पता चला कि दोनों उसके साथ नशा छुड़ाओ केंद्र बुल्लोवाल जिला होशियापुर में दाखिल हुए थे। जहां दोनों उसके दोस्त बन गए थे। उक्त लोग नशा छुड़ाओ केंद्र से 3 अक्तूबर को भाग गए थे। देर रात दोनों युवक उसके पास ठेके पर मोटरसाइकिल से सवार होकर आए थे। इस दौरान दोनों के साथ उनका एक और युवक जगजीत सिंह उर्फ शाका पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव रिहाना जट्टां, होशियारपुर भी आया था।

इन युवाओं ने कहा कि उन्हें नींद आ रही है और वही सो गए। जब उसने उन्हें उठाया तो दोनों नहीं उठे। यह देखकर शाका घटना स्थल से मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। जब लोगों ने 2 युवाओं को बेहोशी की हालत में देखा तो उन्होंने 108 एम्बुलेंस और स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। स्वास्थ्य विभाग की 108 एम्बुलेंस ने दोनों युवाओं को सरकारी अस्पताल काला बकरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

भोगपुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सुखबीर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी सिंहपुर को जालंधर लाई, जहां उच्च पुलिस अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। पुलिस के अनुसार तीनों युवाओं ने नशा छुड़ाने केंद्र बुल्लोवाल से फरार होकर ज्यादा नशा किया था। जब ये भोगपुर की तरफ जा रहे थे तो किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई और वे जख्मी हो गए। गुरसेवक और नवदीप सिंह के जख्मी होने और अधिक नशे के कारण खराब हालत को देखकर जगजीत सिंह उर्फ शाका सिंहपुर से फरार हो गया। घटना में एक के शरीर पर कुछ चोट के निशान भी थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -