जालंधर, ENS: शहर के दमोरिया पुल पर देर रात 12 बजे गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सवार युवक सामने से आ रही कार में टकरा गए। टक्कर के दौरान युवक 10 मिनट उछल कर सड़क के बीच गिरे और हादसे के दौरान कार व बाइक क्षत्रिगस्त होकर बीच रुक गई। राहगीरों को दोनों युवकों की हालत को नाज़ुक देखते हुए ई रिक्शा और टैक्सी की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया।
विकास पुरी के रहने वाले अभिनव ने बताया कि जिम से वापिस घर कार में सवार होकर लौट रहा था कि जब वह दमोरिया पुल फ्लाईओवर पर चढ़ा तो सामने से आ रहे दो स्पोर्ट्स बाइक सवार युवक कार में टकरा गए। कार चालक ने आरोप लगाया कि हादसे में घायल दोनों युवकों ने शराब पी रखी थी, जिसके चलते हादसा हुआ और उन्होंने लोगों की मदद से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को थाने में दी और सूचना पाकर मौके पर पहुँचे थाना की पीसीआर टीम मामले की जांच में जुट गई। उन्होंने बताया कि उनके आने से पहले घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया था। उन्होंने हादसे की सूचना ड्यूटी अफसर को दे दी है और वह पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे।