जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने 2 युवकों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 पेटी अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वरिंदर सिंह निवासी गांव रेरू और अमनदीप सिंह निवासी तोवड़ी मोहल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना भार्गव कैंप के जांच अधिकारी एएसआइ सुखदेव चंद पुलिस टीम सहित नाकेबंदी के दौरान नाखा वाले बाग के पास मौजूद थे। इस दौरान नाकेबंदी पर चैकिंग के दौरान दोनों युवकों को दबोच कर उनके कब्जे से 10 पेटी अवैध मार्का मास्टर मूममेट, 4 पेटी पंजाब किंग, 4 पेटी फस्ट च्वाइस और 3 पेटी मैकडावेल कुल 21 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।