जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में अवैध शराब बरामद करके आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी हर्षप्रीत ने कहा कि थाना 5 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी से 7 अवैध शराब की पेटियां बरामद की है। आरोपी की पहचान आकाश पुत्र रमेश कुमार निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है।
एसीपी ने बताया कि आरोपी के एफआईआर नंबर 12 दिनांक: 21.02.2025 को एक्साइज एक्ट की धारा 61-1-14 के तहत पुलिस नंबर 5, जालंधर में दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया हैकि आरोपी के खिलाफ पहले भी 3 मामले दर्ज है। उनकी टीम ने आकाश के कब्जे से फर्स्ट च्वाइस विस्की, शराब बरामद की है।
इसी तरह दूसरे मामले में थाना 5 की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके 8 पेटी अवैध शराब की बरामद की है। आरोपी की पहचान राज कुमार अहूर राजू पुत्र शामलाल निवासी बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 28 के तहत दर्ज किया गया है। वहीं राजू के कब्जे से पंजाब किंग देसी मार्का शराब बरामद की है।