जालंधर (ens) : स्थानीय पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह उर्फ रॉकी निवासी गढ़ा रोड जालंधर और सुखविंदर सिंह निवासी मकसूदां के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को काबू किया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी में लिप्त थे और आसपास के इलाकों में हेरोइन की सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 721 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी हरमीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर पता लगाया जा है कि इनके तार राज्य के बाहर के नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं। पुलिस ने आरोपियों से एक कार (PB-09-AP-8584) भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल नशा तस्करी के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (सी) के तहत मामला दर्ज किया है।