जालंधर, ENS: रामामंडी थाना पुलिस ने सूर्य एन्क्लेव के पास नाकेबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 44 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत उर्फ मनोज और रजिंदर कुमार निवासी पावागढ़ कपूरथला के रूप में हुई हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर अरुण कुमार अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि आरोपी नशे की सप्लाई देने आ रहे हैं। जिसके बाद कुछ देर बाद उक्त नाकेबंदी से गुजरने लगे तो उन्हें रोककर तालाशी देने के लिए कहा।
इस दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 44 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। अब पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये आरोपी हेरोइन कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई करने जा रहे थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और पुलिस ने आगे की जांच के लिए उन्हें रिमांड पर लिया है।