Punjab Govt
HomeJalandhar News: व्यक्ति के कत्ल मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar News: व्यक्ति के कत्ल मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना लोहियां की पुलिस पार्टी ने गांव बादशाहपुर में हुई हरप्रीत सिंह की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि थाना प्रभारी को गांव बादशाहपुर में 15 सिंतबर को बलजीत सिंह पुत्र हरप्रीत सिंह नाजर सिंह के कत्ल होने की सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि बलदीश कौर पुत्री हरप्रीत सिंह निवासी गांव बादशाहपुर थाना लोहिया जिला जालंधर ने बयान लिखाया कि 17.09.2024 को उसके पिता हरप्रीत सिंह रात करीब 8 बजे घर से गये थे। 10.30 बजे जब पिता घर आए तो वह खून से लथपथ थे। इस दौरान उसने और उसकी मां कुलविंदर कौर ने पिता से पूछा कि क्या हुआ, आपके कपड़े खून से सने क्यों हैं? जिसके बाद पिता ने बताया कि दिलबाग सिंह उर्फ ​​बग्गा पुत्र उजागर सिंह, गुरजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह और तेजपाल सिंह पुत्र सुलखन सिंह ने मिलकर उस पर चौराहे में पीटा है।

उन्होंने बताया कि तीनों हमलावरों के पास हथियार भी थे। पिता ने कहा कि आरोपियों ने तेजधार हथियार से उसके सिर और हाथ पर वार किया। इसके बाद उनके पिता रोते-रोते कमरे में गए और सो गए। लड़की ने बताय कि जब सुबह अपने पिता को चाय देने के लिए उनके कमरे में गई। इस दौरान उसने पिता को जगाने की कोशिश की, लेकिन वह न उठे और न ही कुछ बोले। लड़की ने बताया कि पिता की मौत हो चुकी थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -