जालंधर, ENS: अवतार नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रास्ते में व्यक्ति पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घटना की जानकारी देते हुए विजय कुमार पुत्र किशोरी कुमार निवासी अवतार नगर गली नंबर 8 में रहने वाले युवक ने बताया कि वह सुबह काम पर जा रहा था। इस दौरान उसके पड़ोसी ने उसे बुलाया। जिसके बाद उस पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। विजय ने बताया कि वह लंबा पिंड के पास काम से जा रहा था।
इस दौरान बबला नामक उसके पड़ोसी ने तेजधार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि बबले ने उसकी बाइक भी तोड़ दी। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि बबले में सारे मोहल्ले को परेशान किया है। वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित ने कहा कि वह थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए गया लेकिन पुलिस ने इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है। घायल अवस्था में पीड़ित खुद सिविल अस्पताल में ईलाज करवाने के लिए चला गया।