जालंधर : गुरु नानक मिशन अस्पताल के बाहर से मरीज का हाल जानने आए व्यक्ति की बाईक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित जोरावर सिंह वासी गांव गोपालिया जिला होशियारपुर ने बताया कि उसने गत दिवस दोपहर 3 बजे अस्पताल के बाहर स्पलेंडर मोटरसाइकिल नंबर PB- 07 AU- 6872 पार्क किया था।
जब आधे घंटे बाद उसने आकर देखा तो मोटरसाइकिल चोरी हो चुका था। घटना की शिकायत पीड़ित ने थाना 4 की पुलिस को दी है।