Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः सीएम मान के साथ केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंचे मोहिंदर भगत!...

जालंधरः सीएम मान के साथ केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंचे मोहिंदर भगत! जल्द खोल सकते है भाजपा की पोल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,वरुण/हर्षः वेस्ट हलके से मोहिंदर भगत के आप में शामिल होने के बाद भाजपा में सियासयत गर्मा गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज आप नेता मोहिंदर भगत आप सुप्रीमो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर सीएम भगवंत मान भी आज दिल्ली दौरे पर है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे कि दिल्ली मेें अरविंद केजरीवाल के साथ मोहिंदर भगत की सीएम मान मुलाकात करवा सकते है। जिसमें भगत समाज और जनता की भलाई के लिए और उनकी समस्याओं के संबंधी चर्चा की जा सकती है। बता दें कि बीते दिन ही मोहिंदर भगत को सीएम भगवंत मान ने आप पार्टी में शामिल करवाया था। जिसके कुछ देर बाद ही उनके पिता व पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित मनोरजंन कालिया और केडी भंडारी ने प्रेस वार्ता की।

इस दौरान पिता ने भावुक होकर कहा कि बेटे को बहकाया गया है। उन्होंने कहा कि लेकिन मैं भाजपा के साथ हूं। इस मामले के बाद मोहिंदर भगत ने भाजपा पर पलटवार किया। जिसमें उन्होंने कहा कि वह किसी के बहकावे में आकर पार्टी बदलने के अपने पिता चुन्नी लाल भगत के आरोप पर महिंद्र भड़क गए है। भाजपा पर पलटवार करते हुए महिंद्र भगत ने कहा कि उनके 90 वर्षीय पिता को भाजपा नेताओं ने घर आकर गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि मैं वापस आकर परेशान करने वाले भाजपा नेताओं के नाम उजागर करूंगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी ने नहीं बहकाया है, अपितु वह सोच-समझकर नई पार्टी में शामिल हुए हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि वह भाजपा के किन नेताओं को पोल खोलेंगे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -