जालंधर/वरुणः पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है। जिसमें कुल 16 लाख 21 हजार 759 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। दोपहर 1 बजे तक 30.93 प्रतिशत वोटिंग को चुकी है। पंजाब में जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए भी कड़ी सुरक्षा की गई है। लेकिन इसके बावजूद लड़ाई झगड़े के मामले सामने आ रहे है। वहीं विपक्ष ने आप पार्टी पर बाहरी कार्यकर्ताओं के बैठने के आरोप लगाए है। इस दौरान कैंट से कांग्रेस विधायक ने सोशल मीडिया पर फोटो जारी करके आरोप लगाए है कि आदमपुर पर आप पार्टी के डेरा बस्सी के कार्यकर्ता को बूथ पर बिठाया गया है। जबकि उन्होंने दूसरी तस्वीर जारी करते हुए आरोप लगाए है कि पटियाले के आशीष पर जालंधर के सेंटल हलके में बैठने के आरोप लगाए है।
