HomePunjabAmritsarजालंधरः कार बाजार में BMW AUDI सहित कई गाड़ियों में लगी भीषण...

जालंधरः कार बाजार में BMW AUDI सहित कई गाड़ियों में लगी भीषण आग, वीडियों वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालधर, ENS: जिंदा फाटक के पास कार बाजार में गाड़ियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो भी वायरल हो रही है। जिसमें व्यक्ति Trehan Car Bazar का कह रहा है। इस दौरान देखते ही देखते वर्ना गाड़ी को भीषण आग लग गई। इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत आग बुझाने के लिए जुट गए। इस दौरान वीडियों में सुना जा सकता है कि जिसमें व्यक्ति 2 बीएमडब्लयू, ऑडी सहित कई गाड़ियों में आग लगने का कह रहा है।

बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान गाड़ियों का काफी नुकसान हो गया। वीडियो में सुना जा सकता है कि कई गाड़ियां आग लगने से लॉक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे यह आग लगी थी। मिली जानकारी के अनुसार घटना जालंधर अमृतसर नेशनल हाईवे, जिंदा फाटक से सटे सीजीएस स्कूल के सामने त्रेहन कार बाजार की है। राहगीरों ने बताया कि आग पहले ऑडी कार को लगी थी। जिसके बाद एका एक कर करीब पांच गाड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। वरना आसपास 20 से ज्यादा कारें खड़ी थी।

आग लगने के बारे में तब पता चला जब आसपास के लोगों ने काला धुआं उठता देखा। जिसके तुरंत बाद मामले की जानकारी पहले कार बाजार मालिक को दी गई और फिर सूचना फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम में दी गई। राहगीरों और फायर ब्रिगेड की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। घटना में बुरी तरह से पांच गाड़ियां जली है। वहीं, अन्य कई गाड़ियों का भी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -