जालंधर, ENS: PAP फ्लाईओवर पर रेता से भरे ट्रक को आग लगने के कारण लोगों में अफरा- तफरी मच गई। इस दौरान ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं मौके पर लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और दमकल विभाग के अधिकारी पहुंचे।
कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मामले कि जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने बताया कि उक्त ट्रक कानपूर से जालंधर की ओर आ रहा था। इस दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रक को आग लग गई। वहीं दमकल विभाग के अधिकारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। दूसरी और पुलिस ने ट्रैफिक को भी संचारू रुप से चालू कर दिया है।
