जालंधर,ens : कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की मौत को लेकर गैगस्टरों ने चौकाने वाले खुलासे किए है। विदेश में बैठे कबड्डी प्रमोटर कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया को अपने रास्ते से हटाना चाहते थे। जिसके बाद विदेश में बैठे गैंग्सटरों के साथ मिलकर संदीप की हत्या की साजिश रची और वहां बैठे गैंगस्टर पुनीत, नरिंदर लाली और उसके साथियों को संदीप की हत्या की सुपारी मिली थी।
रिमांड के दौरान गैंगस्टरों ने बताया कि सिर्फ कबड्डी के खेल पर वर्चस्व के लिए विदेश में बैठे प्रमोटर संदीप को मरवाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि कबड्डी प्रमोटर संदीप को अपने साथ मिलाना चाहते थे, लेकिन वो उनके साथ काम नहीं कर रहा था। संदीप अपनी लीग शुरू करना चाहता था, जिससे उसे रास्ते से हटाने वाले लोग डर चुके थे। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है और कई लोगों के खिलाफ एलओसी भी जारी की है।
पुनीत और लाली की गिरफ्तारी के बाद जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लिया है। सोमवार को उनका रिमांड खत्म होगा। इसके बाद देहात पुलिस भी दोनों आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी और उनसे इस बारे में पता लगाएगी कि हत्या की साजिश में उनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे।
