फिल्लौरः गांव बुंदेला मंजकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने ज़हरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह निवासी गांव पुआदरा फिल्लौर के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए मृतक के भाई मनिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी चार साल पहले शादी हुई थी।
बलविंदर ने अपनी सास को विदेश जाने के लिए पांच लाख रुपये दिए थे। मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह जब भी इन पैसों को वापिस लेने की बात करता था, तो ससुराल परिवार और उसकी पत्नी झगड़ा करती था। इसी परेशानी के चलते उसने जहरीली चीज़ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर ससुराल परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
