जल्द प्रेस वार्ता करके पुलिस करेगी खुलासा
जालंधर, ENS: मॉडल टाऊन में स्थित गुरुद्वारा के पास युवक से कार छीनने के मामले को लेकर पुलिस ने सफलता हासिल की है। इस मामले को पुलिस ने मात्र 24 घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने लुटेरों द्वारा छीनी गई स्विफ्ट कार को फिरोजपुर से बरामद कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने एक लुटेरे को भी गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ द्वारा आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी से बरामद की कार जालंधर लेकर आ गई है। जल्द ही इस मामले को लेकर पुलिस प्रेस वार्ता कर सकती है। बताया जा रहा है कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करते हुए फिरोजपुर पहुंची थी। सीसीटीवी में पुलिस को लुटेरों की कुछ तस्वीरें भी साफ दिखाई दे गई थी, जिसके बाद पुलिस ने ह्यूमन रिसोर्स और टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करके लूटी हुई कार बरामद कर ली।
बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने वाले कुल 4 लुटेरे शामिल थे, जिनमे से 3 फरार है। पुलिस ने उन लुटेरों की पहचान भी कर ली है। बता दें कि मॉडल टाऊन से मंगलवार को 17 साल के लक्ष्य निवासी प्रताप नगर से लुटेरों ने गन प्वाइंट पर उसकी स्विफ्ट कार लूटी थी। लक्ष्य मॉडल टाऊन में खरीददारी करने के लिए आया था।
