जालंधर,वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। वहीं कई जगहों पर झगड़ों के मामले सामने आ रहे है। अब नजातम नगर से झगड़े का मामला सामने आया है। जहां बूथ पर वोटिंग के लिए आए व्यक्ति से कार्यकर्ताओं द्वारा झगड़ा करने के आरोप लगे है। लड़के का आरोप है कि मैं अपनी गली में बैठा था। इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि उसके पास एक व्यक्ति ने आकर पूछा कि वह किसे वोट डाले। पीड़ित ने कहा कि मैं उक्त व्यक्ति को कहा कि जिस मर्जी वोट डालना पर नोटा को ना वोट डालना। इतनी बात को लेकर बूथ पर बैठे व्यक्ति ने कार्यकर्ताओं को बुला लिया और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई और मामले को शांत करवाने में लगी हुई है।
जालंधर लोकसभा उपचुनावः वोटिंग दौरान इस बूथ पर हुआ झगड़ा, देखें वीडियो
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -