जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग जारी है। 11 बजे से 17.7 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वहीं वोटिंग दौरान कुछ जगह पर झगड़े होने के मामले सामने आ रहे है। इसी दौरान अब बाग करम बख्श बूथ पर हंगामा होने का मामला सामने आया है। इस हंगामें में कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आय़ा है। इस झगड़े में कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही अर्धसैनिक बल मौके पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस कर्मियों के वहां पर मौजूद रहने के बावजूद इस मामले पर हंगामा करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जालंधर लोकसभा उपचुनावः वोटिंग दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता से मारपीट
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -