Punjab Govt Advertisement
HomePunjabAmritsarजालंधरः Kartar Bus चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली और बोलेरो को मारी टक्कर

जालंधरः Kartar Bus चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली और बोलेरो को मारी टक्कर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भोगपुर शहर के नजदीक करतार बस चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली और बोलेरो को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा जालंधर जम्मू नेशनल हाईवे भोगपुर के पास हुआ था। हादसे के दौरान बस में सवारियां बैठी हुई थी। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर के बाद ट्राली रोड पर पलट गई थी। जिसमें ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटे आई हैं। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। सूचना मिलते ही थाना भोगपुर की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को कब्जे में लिया है।

बता दें कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हाईवे क्लियर करने के लिए क्रेन बुलवाई थी। करीब 1.30 घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे क्लियर किया गया। वहीं, जख्मी हुए ट्रैक्टर चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार घटना में किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं आई है। गनीमत रही कि बस को समय रहते ही कंट्रोल कर लिया गया था। वरना हादसा बड़ा हो सकता था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -