जालंधर, ENS: अवतार नगर में एक घर में आग लगने की घटना को लेकर आईपीएस आदित्य का बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान आईपीएस आदित्य ने दर्दनाक हादसे में 6 लोगों के मरने की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि देर रात घटना की सूचना उन्हें मिली थी। जिसके बाद वह खुद और फारेसिंस टीम व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों को हर संभव मदद देने का प्रयास किया। घटना के कारणों को लेकर पुलिस ने कहा कि जांच में पता चला है कि किसी इलेक्ट्रिकल वस्तु के शार्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ है।
आईपीएस आदित्य ने कहा कि घटना के दौरान घर में फ्रिज भी बुरी तरह से डैमेज हो चुका था। पुलिस अधिकारी ने घटना के दौरान 6 लोग मौजूद थे। इनमें सभी की मौत हो गई। हालांकि घटना के दौरान बुजुर्ग महिला बाहर सैर कर रही थी। वहीं पुलिस अधिकारी ने सिलेंडर फटने के मामले को खारिज करते हुए कहा कि जांच में सिलेंडर फटने का कोई मामला सामने नहीं आया है। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने सिलेंडर फटने की गलत खबरों से गुरेज करने की अपील की है। आईपीएस आदित्य ने कहा कि फारेसिंस टीम के द्वारा रिपोर्ट सामने आने के बाद ही असल कारणों के बारे में पता चल सकेगा।