Loading...
Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधरः संदीप नंगल अंबिया केस में आरोपियों की कोर्ट में पेशी, देखें...

जालंधरः संदीप नंगल अंबिया केस में आरोपियों की कोर्ट में पेशी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब के इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में शामिल आरोपियों को आज पुलिस कोर्ट में लेकर आई। जहां पुलिस ने आरोपियों को माननीय जज केके जैन की कोर्ट में पेश किया। बताया जा रहा कि पुलिस ने कुल 10 आरोपियों को कोर्ट में पेशी थी। जिसमें फतेह सिंह उर्फ युवराज सिंह, अमित डागर, खुशहाल, जुजार सिंह उर्फ सिमरनजीत सिंह, यादविंदर सिंह, मनजोर कौर उर्फ जोत, राजिंदर सिंह, हरिंदर सिंह उर्फ फौजी, सचिन कुमार, उर्फ दुलिया, विकास महे का शामिल है। आज कोर्ट में पेशी  के दौरान 3 आरोपी पेश नहीं हुए, जिसके बाद माननीय जज ने सुनवाई की अगली तारीख डाल दी है।

इस केस में डॉक्टर राजेंद्र सचिन और महिला मनजोत कौर को पहले ही जमानत मिली थी, लेकिन तारीख होने के चलते आज वह भी मान्य अदालत में पेश नहीं हुए। डॉक्टर राजेंद्र सचिन और महिला मनजोत कौर सहित एक अन्य आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ।जिसके बाद माननीय जज ने इस महीने की 21 तारीख को आरोपियों को अदालत में पेश होने के आदेश किए गए है। बता दें कि आरोपियों के खिलाफ नकोदर सदर थाने में 2022 को एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें आरोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा 302, 307, 148, 149, 120 बी, 212 और 216 सहित आर्मस एक्ट 25,27 के दर्ज है। गौरतलब है कि फतेह सिंह को अमृतसर से 3 आरोपियों को तिहाड़ जेल से लाया गया है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page