Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः सेंट्रल टाउन में जीप सवार युवक की गुंडागर्दी, देखे वीडियो

जालंधरः सेंट्रल टाउन में जीप सवार युवक की गुंडागर्दी, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः महानगर के सेंट्रल टाउन में मामूली बात को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। जहां सेंट्रल टाउन में स्थित गली में खड़ी कार के कारण जगह ना मिलने पर जीप सवार युवक द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। दरअसल, गली में कार खड़ी होने के कारण जीप सवार युवक को निकलने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। युवक की गुंडागर्दी उस समय देखने को मिली जब साइड पर खड़ी गाड़ी में बैठे युवक मौजूदगी के बावजूद जीप सवार ने टक्कर मार दी।

जिसके बाद वह कार के मालिक से गाली गालौच करने लगा। इसके बाद गुस्साए युवक ने निकलने के लिए खड़ी गाड़ी को कई बार टक्कर मारी। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई। इस घटना को लेकर कार मालिक ने थाना 3 की पुलिस शिकायत दे दी है। अशोक ने पुलिस को जीप वाले युवक की गाड़ी का नंबर PB67-9632 पुलिस को दिया है। पुलिस शिकायतकर्ता के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सेंट्रल टाउन गली नंबर 2 के निवासी अशोक कोहली का आरोप है कि कार में बैठे हुए थे और उन्होंने गली के साइड पर कार खड़ी की हुई थी। इस दौरान एक जीप में सवार होकर युवक आया और सीधे उनकी कार में उसने टक्कर मार दी। इसके बाद जब उन्होंने उससे बात करने की कोशिश की तो वह पहले उनके साथ गाली गलौज करने लगा। उसके बाद गुस्साए जीप सवार युवक ने जानबूझकर कई बार मेरी कार में जीप के साथ टक्कर मारी। घटना के बाद युवक गुंडागर्दी करते हुए मौके से फ़रार हो गया। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -