जालंधर, वरुण/हर्षः पठानकोट से जालंधर नेशनल हाइवे के समीप हेमकुंड पब्लिक स्कूल के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली चालक ने एक्टिवा सवार चालक को टक्कर मारकर दी। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालकर मौके से फरार हो गया। घटना में घायल हुए व्यक्ति की पहचान आनंद निवासी संजय गांधी नगर के रूप में हुई है।

पीड़ित आनंद ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने निजी काम के लिए पठानकोट बाइपास की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली चालक उसे टक्कर मारकर घटना स्थल से फरार हो गया। घटना दौरान वहां पर स्थानीय लोगों ने पीड़ित को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और उसके परिजनों को घटना संबंधी जानकारी दी।

