HomePunjabAmritsarजालंधरः 4 दिन के बच्चे की मौत को लेकर हाईकोर्ट का आया...

जालंधरः 4 दिन के बच्चे की मौत को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फिल्लौर गांव चक्क साहबू से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां नाबालिग साली से शादी रचाने के लिए पत्नी को मजबूर करने वाले हैवानीयत में अंधे पति ने अपनी पत्नी और 4 दिन के नवजन्में मासूम बच्चे को 5 डिग्री टैंमपरेचर में बिनां किसी कपड़े के पूरी रात खुले आसमान के नीचे सुलाया। प्रातः होते 4 दिन के बच्चे की मौत हो गई, जबकि मां की हालत नाजुक होने के चलते पीड़ित महिला का भाई घर पहुंचा। जहां अजय ने बहन की नाजुक हालत देख 108 एुबंलैंस को बुलाया, लेकिन वह नहीं आई।

इस दौरान अजय ने जुगाड़ू रेहड़े पर 16 किलोमीटर का सफर तय कर बहन को ईलाज के लिए सिवल अस्पताल ले कर आया। जहां डॉक्टरों ने महिला का ईलाज शुरू कर दिया। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में हाईकोर्ट के वकील एवं समाज सेवी सुनील मल्हन ने दावा किया कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि मृतक बच्चे का शव पीड़ित मां की हाजिरी में कब्र से निकालकर उसका पोस्टमार्टम करवाया जाए ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। सुनील ने मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़े सवाल खड़े किए हैं। बता दें किन पीड़ित महिला की बहन कमलेश और भाई अजय नजदीकी गांव समराड़ी के रहने वाले है।

उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी बहन संगीता की शादी जीतू वासी गांव चक्क साबू से हुई जब उसकी बहन गर्भवती हो गई तो उसका पति जीतू उसे कहने लग पड़ा की वह उसकी शादी अपनी छोटी नाबालिग बहन से करवा दे वह दोनों बहनों को अच्छे से रखेगा। पत्नी जब नहीं मांनी तो वह आए दिन उस से मारपीट करने लग पड़ा। उसने कहा इसमें जीतू का साथ उसका रिश्ते में लगता भाई इंद्रपाल और उसकी पत्नी रीना भी दे रहे थे जो उसे अपने पति की बात मानने के लिए जोर देते थे।

गत सप्ताह उसकी बहन ने लड़के को जन्म दिया मां बेटा दोनों स्वस्थ थे उसकी बहन को लगा कि लड़का होने की खुशी में अब उसका पति अपनी गल्त आदतें छोड़ देगा पर ऐसा हुआ नहीं। गत दिवस रात्रि को फिर से उसने उनकी बहन के आगे वही शादी करवाने की शर्त रखी। जब उसकी बहन नहीं मानी तो उसने अपनी पत्नी और 4 दिन के मासूम बच्चे को जब बाहर कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी घने कोहरे के चलते रात का टैमपरेचर 5 ड्रिगी पर पहुंचा हुआ था तो उसने मां और मासुम बच्चे को बिनां किसी गर्म कपड़े के खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर किया। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -