जालंधर/वरुणः श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई रविंदर सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक हजूरी रागी भाई रविंदर सिंह का मेहता के पास एक भयानक सड़क हादसे होने का मामला सामने आया है। घायल रागी भाई रविंदर सिंह को जालंधर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके इस हादसे को लेकर सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं अरदास करता हूं कि गुरु साहिब उन्हें चढ़दी कलां में रखें और उन्हें तंदरुस्ती दें। उन्होंने आगे लिखा है कि भाई रविन्दर सिंह शीघ्र स्वस्थ हों और फिर से संगत को गुरु साहिब की कीर्तन सेवा प्रदान करें।

