- Advertisement -
HomePunjabJalandhar Grenade Attack मामले में 4 आरोपी राउंडअप!, देखें वीडियो

Jalandhar Grenade Attack मामले में 4 आरोपी राउंडअप!, देखें वीडियो

जल्द पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए कर सकती है खुलासा

जालंधर (ens) : महानगर में भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक के मामले में बीते दिन पुलिस ने मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। वहीं आज सुबह शेखे गांव के पास पुलिस को बमनुमा चीज मिलने की सूचना पुलिस को मिली। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सुबह नशा छुड़ाओं के पास पहुंच कर छानबीन की है। हालांकि पुलिस इस मामले की पुष्टि नहीं कर रही। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी इनवेस्टिगेशन परमजीत सिंह टीम के साथ पहुंचे और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले के तार भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले से जुड़े है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर आज पुलिस पहुंची और वहां से बमनुमा चीज को बरामद किया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार काउंटर इंटेलीजेंस पुलिस ने देर रात दसुहा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने कपूरथला के सुभानपुर से एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपियों से हथियार भी बरामद किए हैं। मौके पर मौजूद चश्मदीद दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि सुबह 7 बजे पुलिस की 2 गाड़िया घटना स्थल पर आई थी। इस दौरान कुछ डिब्बे पुलिस ने बरामद किए। मनोज ने कहाकि की उसकी दुकान घटना स्थल से 200 मीटर दूरी पर है।

जिसके बाद वहां से गुजर रहे अन्य चश्मदीद से उसने मामले के बारे में पूछा तो उसने बताया कि पुलिस को भारी मात्रा में कुछ डिब्बे बरामद हुए है। जिसको वहां टेबल पर रखकर पुलिस ने उसकी तस्वीरें ली थी। इस दौरान 6 से 7 पुलिस की वर्दी में मौजूद अधिकारियों के साथ 3 सिविल में व्यक्ति आए थे। जिसके बाद 10 बजे थाना 8 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उसने मुझसे पूछताछ की। मनोज ने कहाकि जो मैंने मीडिया को बताया वही पुलिस को बताया है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरडीएक्स व रॉकेट लॉन्चर बरामद किए हैं। यह खेप जालंधर कपूरथला हाईवे पर सुभानपुर और दसूहा से बरामद की गई। बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन काउंटर इंटेलिजेंस हेड एआईजी नवजोत माहल की अगुआई में चलाया गया है। डीजीपी गौरव यादव जल्द ही मीडिया के समक्ष इस संबंध में जानकारी साझा करेंगे। विस्फोटक बरामदगी के आरोप में सुभानपुर के 2 युवकों को और 2 दसूहा से युवकों हिरासत में लिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस की एक टीम ने टांडा के बस्ती अंबरसरिया से दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार इनकी निशानदेही पर एक बैग बरामद किया गया है। बैग में से 2 हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक का पाउडर बरामद किया गया है। इससे पहले जालंधर पुलिस ने दसूहा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद टांडा में छापा मारकर दोनों भाईयों को काबू किया गया। काउंटर इंटेलिजेंस टीम दोनों भाइयों को जालंधर लेकर आई है। जांच में सीआई को इतना पता चला है कि पंजाब में विस्फोट कर दहशत फैलाने की साजिश थी और रॉकेट लॉन्चर से किसी बड़ी हस्ती को निशाना बनाया जाना था।

जानकारी के अनुसार आरडीएक्स को पाकिस्तान से आईएसआई ने ड्रोन के माध्यम से भेजा है। काउंटर इंटेलिजेंस को आशंका है कि सूबे में भारी मात्रा में आरडीएक्स पहुंच चुका है जिसमें से अभी कुछ ही हिस्सा बरामद हुआ है। सूत्रों के अनुसार सीआईए की टीम माझा इलाके में ऑपरेशन चला रही है। कुछ और लोगों के गिरफ्तार होने की उम्मीद है। यही वजह है कि अभी आधिकारिक रूप से मामले का खुलासा नहीं किया जा रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page