जालंधर : पंजाब में पाबंदी के बावजूद चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही जिससे कईयों की जान जा चुकी है। इससे इंसानों ही नहीं पक्षियों की भी जान जा चुकी है। चाइना डोर को लेकर सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है लेकिन उसके बावजूद भी चाइना डोर का कहर लगातार जारी है कभी किसी की गर्दन काट रहा है तो कभी किसी की नाक। ऐसा ही मामला जालंधर से सामने आया है।
जहां चाइना डोर की चपेट में युवती आई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की पहचान अंजलि पाल के तौर पर हुई है। जोकी राम मंडी से फ्लाईओवर से शहर की ओर जा रही थी कि फ्लाईओवर के बीचों बीच चाइना डोर आकर गर्दन में अटक गई। जिस वजह से गर्दन और उंगलियां दोनों ही लहूलुहान हो गई। गनीमत यह रही की समय रहते डॉक्टर के पास पहुंच कर अपना इलाज रहा करवा लिया।