जालंधर/वरुणः महानगर में एजेंटों द्वारा ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी का शिकार बना रहे है। वहीं आज ग्लोबल इनोवेटिव इमिग्रेशन एंड प्लेसमेंट सर्विसेज के दफ्तर में भारी हंगामा देखने को मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर का रहने वाला परिवार ग्लोबल इनोवेटिव इमिग्रेशन एंड प्लेसमेंट सर्विसेज के दफ्तर में आज आया था। बताया जा रहा है कि परिवार की ओर से दफ्तर में भारी हंगामा किया गया।
परिवार वालों ने ग्लोबल इनोवेटिव इमिग्रेशन एंड प्लेसमेंट सर्विसेज के मालिक सिंद्धात कटारिया पर ढाई लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है। परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने उक्त ट्रेवल एजेंट से कनाडा जाने के लिए फैमिली का वीजा लगवाया था। काफी समय हो गया है अभी तक वीजा नहीं मिला और ना ही पैसे वापिस किए जा रहे है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए न्यू बारादरी थाने के एएसआई सुखदीप सिंह ने बताया कि यहां पर हंगामा होने की उन्हें फोन के जरिए सूचना मिली थी।
जिसके बाद वह यहां पर आए है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वह यहां आए तो उन्हें पता चला है कि पीड़ित महिला का बेटा और बेटी शिकायत देने के लिए थाने चले गए है। मीडिया को जानकारी देते हुए एएसआई ने बताया कि उन्हें यहां आकर जानकारी मिली है कि ग्लोबल इनोवेटिव इमिग्रेशन एंड प्लेसमेंट सर्विसेज के मालिक सिंद्धात कटारिया एजेंट पर लाखों रुपए की ठगी के आरोप लगे है। उनका लाइसेंस के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। अभी पीड़ित की ओर से कोई उनके पास नहीं आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।