HomePunjabAmritsarजालंधर : गैंगस्टर जस्सा 3 गुर्गों सहित गिरफ्तार, अवैध हथियार और जिंदा...

जालंधर : गैंगस्टर जस्सा 3 गुर्गों सहित गिरफ्तार, अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS : कमिशनरेट पुलिस ने आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके के एंटी चलने वाले गैंगस्टर को उसके 3 गुर्गों के साथ गिरफ्तार किया है।  आरोपियो की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा हरिके निवासी गांव हरिके, तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस ने 3 वेपन और करीब 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जिसके खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपी हथियार और हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मांगवाते थे। जिसके बाद पूरे पंजाब में इसकी सप्लाई देते थे। सप्लाई के लिए जस्सा का गुर्गा शहर में आया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ की टीम ने दबोचा लिया।

 पूछताछ के बाद पुलिस ने जस्सा सहित तीन को दबोचा लिया। पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि जस्सा आंतकी लंडा के एंटी चलता है। लंडा के टारगेट पर भी जस्सा है। जस्सा ने माना कि वह पहले लखबीर के साथ ही चलता था। लखबीर और जस्सा दोनों गांव हरिके में मछली का तालाब चलाते थे। जिसकी कमाई को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के एंटी चलने लगे।

सूत्रों से पता चला है कि लंडा, जस्सा के लोगों पर कई बार जानलेवा हमला भी करवा चुका है। जस्सा ने माना कि ठेकेदारी के विवाद के बाद दोनों एक दूसरे से कभी नहीं मिले। सीपी स्वपन शर्मा  ने बताया कि 38 वर्षीय जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा हरिके पिछले काफी समय से पाकिस्तानी तस्करों के लिंक में था। वह हथियार, हेरोइन सहित अन्य सामान भी पाकिस्तान से मंगवाता था। इसे लेकर पंजाब में जस्सा के खिलाफ 15 से ज्यादा आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट, गैर कानूनी गतिविधि, हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -