Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः आप पर बरसे पूर्व सीएम विजय रुपाणी, कहा- पंजाब का लॉ...

जालंधरः आप पर बरसे पूर्व सीएम विजय रुपाणी, कहा- पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर हुआ ठप्प, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों में जोड़-तोड़ चल रही है। वहीं हाल ही में वेस्ट से भाजपा के मोहिंदर भगत बीते दिन आप पार्टी में चले गए। जिसके बाद मोहिंद भगत के पिता ने आरोप लगाए है कि उनका बेटे किसी के बहकावे में आ गया है, लेकिन वह भाजपा के साथ ही है। वहीं आज लोकसभा उपचुनाव को लेकर नियुक्त किए गए इंचार्ज और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने आप सरकार के बाद पंजाब के बिगड़ते हालातों पर बात करते हुए कहा कि पंजाब का ला एंड ऑर्डर ठप्प हो गया है। 

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पिछले 9 सालों से विकास पर काम कर रही है। सरकार ने पूरी दुनिया में प्रतिष्ठा हासिल की है। इसके साथ ही अनेक राज्यों में भाजपा भारी बहुमत से जीती है। कांग्रेस के नेतृत्व में पंजाब का विकास बिल्कुल खत्म हो गया था और नई आप पार्टी की सरकार में भी जालंधर में कोई भी विकास नहीं किया गया। उन्होंने वादा किया कि जो विकास 9 साल में नहीं हुआ भाजपा इलेक्शन के बाद वे विकास 9 महीने में करेगी। आप सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा पंजाब प्रधान और पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि आप सरकार ने अपना कोई वायदा पूरा नहीं किया।

पंजाब के लोगों ने बदलाव के मोह पर आम आदमी पार्टी को एक मौका दिया था। लेकिन पंजाब के लोगों का वह मोहभंग हो गया है और इस सवाल वह भाजपा को जिताएंगे। साथ ही लॉ और आर्डर की बात करते पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगड़ जाती है वहां रुक विकास रुक जाता है। आज पंजाब के लोग भी यूपी जैसी कानून व्यवस्था की मांग करते हैं, इसलिए वह भाजपा को मौका देंगे। जिस तरह से मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग शुरू की है। वैसे ही पंजाब में जीतने के बाद हम भी वही काम शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में पहली बार अकेले चुनाव लड़ रही है और अकेले ही जीतेगी। भाजपा के जालंधर वैस्ट से दिग्गज लीडर मोहिंदर भगत पार्टी के पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा कि मोहिंदर भगत के पिता जनसंघ से जुड़े रहे और भाजपा में उन्होंने सेवा की, पार्टी उनका सम्मान करती है लेकिन एक नेता के जाने से वेस्ट विधानसभा में पार्टी का कैडर खत्म नहीं हो जाता क्योंकि नेता नहीं वोटर भाजपा का आधार हैं। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -