जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार करने में जुटी हुई है। वहीं जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के साथ एक बार फिर से ताश खेलते नजर आए। चन्नी की ताश खेलने वाली वीडियो जालंधर के हलका नकोदर की बताया जा रहा है। जहां चुनाव प्रचार के दौरान मनोरंजन के लिए चरणजीत सिंह चन्नी ने ताश खेलकर लोगों के साथ समय व्यतीत किया।
हालांकि इस ताश में तो वह जीत गए, लेकिन लोकसभा चुनाव में जीत की राह उनकी आसान नहीं है। दरअसल, चारों सीटों के दावेदारों के सामने चन्नी को भारी चनौती का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि यह पहली बार नहीं कि चन्नी ताश खेलते हुए दिखाई दे रहे हो। इससे पहले जब कांग्रेस सरकार सत्ता में तो सीएम के पद पर रहते हुए चन्नी पहले भी ऐसे कई मस्ती करने के किस्से देखने को मिल चुके है।