जालंधर,ENS : जिले के शाहकोट कस्बे में किसानों द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में किसानों के द्वारा फैसला लिया गया कि वह 20 जून को शंभू बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान किसान नेता जसबीर सिंह पिद्दी ने कहा कि मीटिंग शाहकोट के एक गुरुद्वारा साहिब में रखी गई थी। मीटिंग में मुख्य तौर पर लोगों द्वारा दिए गए फंड के इस्तेमाल और आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
जसबीर सिंह पिद्दी ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन को और पुख्ता बनाने की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई है। पिद्दी ने कहा कि 20 जून को दोबारा जालंधर और आसपास के जिलों से विभिन्न जत्थेबंदियां शंभू बॉर्डर की ओर रवाना होंगी। जिससे उक्त धरने को और ताकत मिल सके। ये धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्र सरकार हमारी बातें नहीं मान लेती।
