HomePunjabAmritsarजालंधरः आज 3.30 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद 

जालंधरः आज 3.30 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में कल कुछ हिस्सों में बिजली कट लगने जा रहा है। बताया जा रहा है कि 30 मार्च को दोपहर 2 से 3.30 तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी, जिस दौरान डी.सी. आफिस जिला प्रशासनिक काम्पलैक्स,  सैशन कोर्ट, डिवीजन कमिश्नर आफिस, मास्टर तारा सिंह नगर की बी.एस.एन.एल. एक्सचेंज के मुख्य कनैक्शन प्रभावित होंगे। दोपहर 3.30 से शाम 5 बजे तक प्रतापबाग फीडर की सप्लाई बंद रहने से फगवाड़ा गेट, प्रताप बाग, आवां मोहल्ला, रियाजपुर, चाहार बाग, रस्ता मोहल्ला, खोदियां मोहल्ला, सैदां गेट, खजूरा मोहल्ला, चौक सूदां, शेखा बाजार, टाली मोहल्ला, कोट पक्षियां, कादेशाह चौक व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

66 के.वी. पतारा से चलते 11 के.वी. मजफरपुर, सीवरेज, जैतोवाली फीडरों की सप्लाई सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। बबरीक चौक से चलते 11 के.वी. बस्ती गुजां फीडर की सप्लाई सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इसके चलते बस्ती गुजां, गोबिंद नगर, लंबा बाजार, बिंदरा चौक, दिलबाग नगर, बोर्ड वाला चौंक व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। 132 के.वी. पिम्स सब-स्टेशन से चलते 11 के.वी. न्यू बारादरी फीडर की सप्लाई सुबह 10 से दोपहर 12.30 तक बंद रहेगी। इसके चलते न्यू दशमेश नगर, लाडो वाली रोड, अर्जुन नगर, वाल्मीकि मोहल्ला, पुड्डा काम्प्लैक्स, रजिन्द्र नगर, कांग्रेस भवन का इलाका, एन.आर.आई. सभा, न्यू बारादरी, तहसील काम्प्लैक्स, मास्टरतारा सिंह नगर व एस.एस.पी. आफिस के आसपास का इलाका बंद रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -