Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar ED की Red Leaf Immigration Pvt Ltd. सहित कई फर्मों पर...

Jalandhar ED की Red Leaf Immigration Pvt Ltd. सहित कई फर्मों पर Raid, लाखों रुपए बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: प्रवर्तन निदेशालय ED की जालंधर जोनल टीम ने लुधियाना और चंडीगढ़ में 5 बिजनेस और रेजिडेंशियल ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, छापेमारी Red Leaf Immigration Pvt. Ltd., Overseas Partner Education Consultants, Infowiz Software Solution और अन्य संस्थानों पर की गई। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई। इमीग्रेशन सर्विसेज से जुड़े फ्रॉड की जांच के तहत यह कदम उठाया गया। ED को तलाशी के दौरान ₹19 लाख कैश और कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले।

ED की टीम को तलाशी के दौरान 19 लाख रुपये कैश, कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइसेस मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है और उनकी जांच की जा रही है। ED ने यह जांच पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज FIRs के आधार पर शुरू की। FIRs अमेरिकी दूतावास, नई दिल्ली के Overseas Criminal Investigations Office की शिकायत पर दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी कंपनियां और लोग स्टडी व वर्क वीजा के लिए आवेदन करने वाले अयोग्य (Ineligible) कैंडिडेट्स के लिए फर्जी एजुकेशन सर्टिफिकेट और एक्सपीरियंस लेटर तैयार करते थे। फर्जी बैंक बैलेंस दिखाकर वीजा आवेदन को मंजूरी दिलाने का प्रयास किया जाता था। इसके बदले ये आरोपी भारी रकम वसूलते थे।

मिली जानकारी के अनुसार वीजा एप्लीकेशन में मिनिमम बैंक बैलेंस दिखाने के लिए फर्जी तरीके से पैसों का ट्रांसफर भी किया जाता था। इसके बदले ये आरोपी मोटी रकम वसूलते थे. इस तरह से जुटाए गए Proceeds of Crime (POC) को बैंक अकाउंट्स में डायवर्ट किया गया और इससे मूवेबल और इम्मूवेबल प्रॉपर्टी भी खरीदी गई। बता दें कि ED की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -