Punjab Govt
HomePunjabJalandharजालंधर ED की पंजाब-हरियाणा सहित 11 जगहों पर दबिश

जालंधर ED की पंजाब-हरियाणा सहित 11 जगहों पर दबिश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

6 कंपनियों से लग्जरी कारें सहित नगदी बरामद

जालंधर, ENS: पंजाब-हरियाणा और मुंबई में ईडी की टीम ने दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम ने यह कार्रवाई की है। सोमवार रात को ED ने मामले की जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि कुल 11 जगहों पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में दबिश दी गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम, पंचकूला, जींद, मोहाली और मुंबई में व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज, बिग बॉय टॉयज समेत 6 कंपनियों से 2 लग्जरी कार और 3 लाख कैश जब्त किया गया है।

ईडी ने बताया कि 17 से 20 जनवरी को उनकी टीम व्यूनाउ इंफ्राटेक लिमिटेड, बिग बॉय टॉयज, मंडेशी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, प्लैंकडॉट प्राइवेट लिमिटेड, बाइटकैनवास एलएलपी, स्काईवर्स, स्काईलिंक नेटवर्क और संबंधित संस्थाओं से जुड़े लोगों के ऑफिस और घर पर पहुंची। व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत रेड की गई। रेड के दौरान एक लैंड क्रूजर (2.20 करोड़), मर्सिडीज जी-वैगन (4 करोड़), 3 लाख रुपए कैश, आपत्तिजनक दस्तावेज, रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस समेत कई सामान जब्त किए गए हैं।

ईडी की शिकायत पर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने BNS 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। ईडी की जांच में सामने आया था कि व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड ने दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर विभिन्न निवेशकों को झांसा दिया। उन्हें क्लाउड पार्टिकल्स बेचने और उन पार्टिकल्स को वापस लीज पर देने (SLB मॉडल) की आड़ में ज्यादा रिटर्न देने की बात कही गई।

जबकि इसके लिए उनके पास कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं था। इन सब चीजों से हुई इनकम से व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और उससे जुड़ी अन्य कंपनियों ने लग्जरी वाहनों की खरीद की। शेल कंपनियों के माध्यम से सैकड़ों रुपए के फंड को रूट किया और संपत्तियों में निवेश के माध्यम से आगे डायवर्ट किया। बता इससे पहले PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत 26 नवंबर 2024 को व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और संबंधित संस्थाओं के विभिन्न परिसरों में तलाशी भी ली गई थी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -