जालंधर, ENS: सूर्य एनक्लेव सोसाइटी में देर रात गाड़ी में बैठे शराब पी रहे दो युवकों ने सैर कर रही लड़की को छेड़ दिया। सोसाइटी के लोगों ने युवकों का विरोध किया तो उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायलों की पहचान सूर्य एनक्लेव के रहने वाले अमित गोयल, रूपेश गुप्ता और जैन के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए तीनों को जोशी अस्पताल में दाखिल करवाया और थाना रामामंडी की पुलिस को सूचित किया।
Jalandhar: शराब पी रहे युवकों ने लड़की से की छेड़छाड़, रोकने पर किया तेजधार हथियार हमला, 3 घायल #Jalandhar #punjab pic.twitter.com/sjq37GWPX0
— Encounter India (@Encounter_India) August 28, 2024
पीड़ित अमित गोयल ने बताया कि उनकी सोसायटी के बाहर रात करीब साढ़े नौ बजे दो युवक गाड़ी लगाकर उसमें शराब पी रहे थे। उसी दौरान सोसाइटी में सैर कर रही लड़की को उक्त युवकों ने छेड़ दिया, जिसके बारे में लड़की ने सोसायटी के सदस्यों से बात की तो सोसाइटी के लोगों ने इकट्ठे होकर दोनों युवकों का विरोध किया। वह इकट्ठे होकर गाड़ी के पास गए तो युवकों ने गाड़ी के अंदर से तेजधार हथियार निकाल कर हमला करना शुरू कर दिया।
हमले के दौरान वह और उसके दो साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए वहां मौजूद लोगों ने जोशी अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचित किया। पीड़िता ने कहा कि जिस युवकों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया इससे साफ जाहिर होता है कि लोगों के मन में पुलिस का डर नहीं रहा। सोसाइटी के लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए ताकि शरारती तत्वों के मन में पुलिस का डर बना रहे।
