सुल्तानपुर लोधीः कपूरथला के इलाके में लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं आज दिन-दिहाड़े मलसियां-सुल्तानपुर रोड पर मोठांवाला गांव के पास छोटी सरकारी बस को रोककर कंडक्टर से नकदी लूटकर लुटेरे फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए बस के ड्राइवर पवित्र सिंह और कंडक्टर मलकीत राणा ने बताया कि वे जालंधर डीपू-2 की सरकारी मिनी बस नंबर पीबी 08 डीजी 5859 सवारियां समेत जलंधर से सुल्तानपुर लोधी जा रहे थे कि तभी जब वे कुलारां से मोठांवाला के बीच पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक पुरानी सिटी होंडा कार में सवार युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा दिया।
View this post on Instagram
उन्होंने कहा कि सवारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बस को अनजान जगह पर रोकना उचित नहीं समझा, इसीलिए वे बस को लगातार आगे बढ़ाते रहे। उन्होंने कहा कि लुटेरों ने कार के आगे जाकर सड़क के बीच में खड़ा कर दिया और दातर लेकर बस में चढ़ गए और पैसे की मांग करने लगे। इस दौरान बस में सवार सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
उन्होंने कहा कि लुटेरों ने बस के बोनट पर दातर से वार करके करीब 900 रुपये नकदी निकाल कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मोठांवाला चौकी की पुलिस को सूचित कर दिया गया है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।