Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः इस इलाके में नहर से मिली व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप,...

जालंधरः इस इलाके में नहर से मिली व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः बस्ती बावा खेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां राज नगर में स्थित नाखा वाले बाग के पास नहर से एक व्यक्ति की लाश मिली है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दे दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक व्यक्ति इस इलाके का ही रहने वाला है। कहा जा रहा है कि उक्त मृतक ने सुबह शराब का सेवन किया हुआ था। जिसके बाद नशे में धुत होकर वह नहर में गिर गया। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

वहीं घटना स्थल पर पहुंचे थाना बस्ती बावा खेल के अधिकारी ने परिजनों को सूचना दे दी है और व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाने के लिए ले गई है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -