जालंधर,ENS: डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अंकुर गुप्ता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां अंबाला में उनकी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी चला रहे आईपीएस अंकुर गुप्ता के ड्राइवर स्वर्ण सिंह बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अंबाला के थाना पराओ में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं अधीन केस दर्ज कर लिया गया है।
अंबाला पुलिस को दिए बयानों में डीसीपी डॉ. अंकुर गुप्ता के ड्राइवर ने कहा कि वह 9 अगस्त की रात वह इनोवा गाड़ी में सवार होकर जालंधर से दिल्ली जा रहे थे। डीसीपी अकुंर के ड्राइवर ने बताया कि वह कार न0 PB-08-EJ-0024 मार्का इनोवा फिस्टा बारंग सफेद को लेकर दिल्ली जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ, हालांकि इस गाड़ी को लेकर यह भी बात सामने आ रही है कि उक्त गाड़ी डीसीपी अंकुर गुप्ता की नहीं है। उनका ड्राइवर किसी प्राइवेट गाड़ी को लेकर जालंधर से दिल्ली जा रहा था।
इस दौरान अंबाला कैंट के जीटी रोड फलाईओवर पर पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान गाड़ी चला रहे अंकुर गुप्ता के ड्राइवर ने सूझबूझ के साथ गाड़ी को कंट्रोल किया। हादसा के बाद ट्रक चालक तेज गति से गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। जिसके कारण वह ट्रक का नंबर भी नहीं देख सके। गाड़ी के बाहर आकर देखा तो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी लेकिन आईपीएस अंकुर गुप्ता का ड्राइवर सही सलामत थे। डीसीपी के ड्राइवर ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में इस बारे जानकारी दी। आनन फानन में पीसीआर टीमें और थाना पराओ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अंबाला पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 327,336,427 अधीन केस दर्ज कर लिया है।