Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar: Credit Card अपडेट करने के लिए भेजा Link, Click करते ही...

Jalandhar: Credit Card अपडेट करने के लिए भेजा Link, Click करते ही उड़े लाखों रुपए

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः आए दिन आनलाइन होने वाली ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहै हैं। ताज़ा मामला थाना बस्ती बावा खेल के इलाके से सामने आया है जहां क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर करीब 3 लाख रूपए की ठगी की गई।

इस मामले की शिकायत थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दे दी है। पीडित की पहचान शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रहने वाले जतिन खुराना के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में आपोपियों के खिलाफ 154 नंबर एफ. आई.आर. दर्ज कर ली गई है।

पुलिस को दी शिकायत में पीडित ने कहा कि उसके पास आई.सी. आई. सी. बैंक का क्रैडिट कार्ड है। उन्होंने कहा कि उनके मोबाईल पर एक काल आई जिसमें व्यक्ति ने कहा कि वह आई.सी.आई.सी. आई. बैंक से बोल रहे हैं। उसने कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड अपडेट करना है। उन्होंने कहा कि वह उसे लिंक भेजते हैं और आपने सिर्फ लिंक पर ही ओपन करना है, क्रैडिट कार्ड अपडेट हो जाएगा। जैसे ही पीडित ने लिंक पर क्लिक किया तो उसके करैडिट कार्ड से पैसे निकलने के मैसेज आने लग पड़े। जिसके बाद उसने अपना क्रेडिट कार्ड ब्लाक करवा दिया। पीडित ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि एसे ठगों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उसके पैसे उसे वापिस दिलाए जाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -