- Advertisement -
HomePunjabAmritsarजालंधरः लव मैरिज करने वाले कपल पर हुआ हमला

जालंधरः लव मैरिज करने वाले कपल पर हुआ हमला

पीड़ितों ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप 

जालंधर, ENS: हरदयाल नगर में लव मैरिज करने वाली युवती के परिजनों ने ससुरालियों पर गुंडों की फौज ले जाकर हमला बोल दिया। लड़की के भाई ने बहन, उसकी सास और पति को बुरी तरह गली में सबके सामने पीटा। और घर में घुस कर तोड़फोड़ भी की। इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना वहां पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

लड़की के परिवार वाले भी हरदयाल नगर में ही रहते हैं और वह इस लव मैरिज के खिलाफ थे, जिसके चलते पहले भी हंगामा हो चुका है। पहले भी लड़की के मायके वालों ने ससुरालियों पर हमला किया था और घर में तोड़फोड़ की थी। हैरानी की बात तो यह है कि कोर्ट से लव मैरिज करने वाले कपल को सुरक्षा के आदेश हैं, लेकिन फिर भी 2 बार हमले हो चुके हैं।

लव मैरिज करने वाले सलोनी और दविंदर ने कहा कि परिवार वाले उनकी शादी के खिलाफ थे, जिसके चलते पहले भी हंगामा हो चुका है। आज भी सलोनी का भाई 25 से 30 लड़कों को लेकर पहुंचा। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही उन्होंने सीधे उन पर हमला बोल दिया। उन्हें आकर मारना पीटना शुरू कर दिया। उनके घर पर ईंटें भी मारी है। इस बारे मे पुलिस को शिकायत दे दी है। 

सलोनी ने बताया कि हरदयाल नगर में ही उसका दविंदर के साथ अफेयर चल रहा था। इसके बारे में उसके परिजनों को भी पता था। उसकी सास ने मायके वालों से बात भी की थी कि दोनों की शादी करवा दो, लेकिन उसके परिजन नहीं माने तो उन्होंने भाग कर कोर्ट मैरिज कर ली। सलोनी ने कहा कि उसकी मां नहीं है और उसके पिता ने दूसरी शादी कर रखी है। सौतेली मां उसे बेचना चाहती थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page