जालंधर,ens: महानगर में ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे है। आए दिन भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। वहीं ताजा मामला एफ वाई आई मीडिया ग्रुप के सुखविंदर सिंह संधू से ठगी का सामने आया है। संधू ने एडीजीपी एन.आर.आई अफेयर को शिकायत दी कि वह कनाडा में रहकर कंपनी चला रहा था। जहां सुरिंदरपाल सिंह और उसकी पत्नी गुरिंदर कौर द्वारा कनाडा की कपंनी का जाली डायरैक्टर बताकर गलत तरीके से फंड अपने एवं पत्नी के खाते में डलवाकर उससे करोड़ों रुपए की ठगी की गई। जिसके बाद एनआरआई थाना की पुलिस ने ठगी करने वाले चंडीगढ़ रहते सुरिंदरपाल सिंह और उसकी पत्नी गुरिंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में बताया गया है कि इस कंपनी में उसके साथ राज कमल ढट्ट पुत्र बलवीर सिंह ढट्ट और तीर्थ सिंह कनाडा स्थित कंपनी के डायरैक्टर थे।
पीड़ित ने बताया कि इसके बाद साल 2017 में उन्होंने भारत में एक मीडिया कंपनी खोली, जिसमें तीर्थ सिंह और उसके भाई सुरिंदरपाल सिंह शेयर होल्डर थे। उक्त आरोपी सुरिंदरपाल सिंह ने खुद को कनाडा की उसकी कंपनी का डायरैक्टर बताकर साल 2017 में भारत में खोली गई कंपनी के लिए एक अर्टिगा कार जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है, के लिए फंड निकलवाए। बाद में इसी तरह सुरिंदरपाल सिंह और उसकी पत्नी गुरिंदर कौर ने साजिश के तहत उसकी कंपनी से अलग-अलग तारीखों को भारत स्थित कंपनी के आईसीआईसीआई बैंक के खाते से 1 करोड़ 30 लाख रुपए निकलवाकर अपने निजी खातों में डलवाकर कंपनी से ठगी कर ली।
जानकारी के अनुसार इस ट्रांजैक्शन को जब बैंक से चैक करवाया गया तो सुरिंदरपाल सिंह ने अपने खाते में 1 करोड़ 8 लाख 39 हज्जार रुपए अपनी पत्नी के खाते में और 22 लाख 48 हप्तार रुपए ट्रांसफर किए हैं। वहीं जब आई.जी एनआरआई की सिफारिश पर जब डी.एस.पी. एनआरआई द्वारा जांच की गई तो बैंक से मिले सबूतों के मुताबिक उक्त आरोपी सुरिंदरपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर दी है।
