जालंधर,ENS: लाडोवाली रोड पर अवैध कब्जों को लेकर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने सांझा ऑप्रेशन चलाकर कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने ट्रैफिक पुलिस को अवैध कब्जे को लेकर शिकायत दी थी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर सांझा ऑप्रेशन चलाया। इस दौरान दुकानदारों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। उनका आरोप है कि यह ट्रैफिक पुलिस का काम है लेकिन निगम द्वारा धक्केशाही से कबाड़ की गाड़ियां उठाकर ले जा रही है।
वहीं निगम अधिकारियों और ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि दुकानदारों द्वारा अवैध पार्किंग में कबाड़ की गाड़ियां खड़ी कर रोड जाम किया जाता है। जिसके कारण आवाजाही में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण उन्होंने शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को टो करके ले जा रहे है। इस दौरान पहले तो लोगों द्वारा हंगामा किया गया। लेकिन इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस द्वारा अवैध पार्किंग को लेकर सख्ती से कार्रवाई की गई। मामले की जानकारी देते हुए एटीपी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस 10 गाड़ियां को टो कर लिया है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह से अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।