Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः आप नेता के खिलाफ एकजुट हुई कांग्रेस, परगट सिंह का आया...

जालंधरः आप नेता के खिलाफ एकजुट हुई कांग्रेस, परगट सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: आप नेता दिनेश ढल्ल के बेटे और कांग्रेस नेता के साथ मारपीट के मामला गर्माता हुआ दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक और नेता एकजुट हो गए है। इस दौरान वह पुलिस अधिकारी जगमोहन सिंह ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मिले। गौर हो कि हाल ही में आप नेता दिनेश ढल्ल का बयान सामने आया था। इस दौरान उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया था। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक बावा हैनरी, कैंट से परगट सिंह और सेंट्रल हल्के से पूर्व विधायक राजिंदर बेरी पुलिस अधिकारी जगमोहन से मिलने पहुंचे। इस दौरान परगट सिंह ने कहा कि पुलिस ने उन्हें मामले की गहनता से जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वसान दिया है।

वहीं मीडिया से बात करते हुए परगट सिंह ने कहा कि बीते दिन दकोहे के पास दिनेश ढल्ल के बेटे और आप नेता की पुलिस सिक्योरिटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात कांग्रेस नेता के साथ दिनेश ढल्ल के बेटे और आप नेता की सिक्योरिटी ने उसके साथ मारपीट की। परगट सिंह ने कहा कि इस घटना के बाद पुलिस कांग्रेस नेता को थाने लेकर आ गई और थाने में भी उसके साथ मारपीट की गई, जोकि निंदनीय घटना है। परगट सिंह ने कहा कि वह पुलिस अधिकारी से इस मामले को लेकर मिलने आए है और उनसे बात की गई है कि इस मामले में तुरंत जो कार्रवाई बनती है वह की जाए। परगट सिंह ने कहा कि हमें पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम उठाने को मजबूर ना करें। परगट सिंह ने कहा कि यह कोई बिहार नहीं है।

यहां पर कानून व्यवस्था को कायम रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में पुलिस मूकदर्शक बनकर बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई तो फिर हम इस मामले में आगे रणनीति तय कर फैसला करेंगे। परगट सिंह ने कहा कि पुलिस ने हमें 2 दिन का समय दिया है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -