जालंधर। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के दिशा-निर्देशों पर स्थानीय पुलिस ने अवैध लाटरी की दुकानों को स्थायी रूप से बंद करने के लिए एक नया अभियान शुरू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी नार्थ डा. शीतल सिंह ने बताया कि इस अभियान के पुलिस ने गुलाब देवी रोड और नहर पर चल रही अवैध लाटरी की दुकानों पर छापामारी करते हुए दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है।
सट्टेबाजों की पहचान करनैल सिंह पुत्र जोगिंदर पाल, निवासी एम.292, गली नंबर: 05, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, जालंधर, हाल किरायेदार गली नंबर: 1, आर्य नगर, जालंधर और सोनू पुत्र सुरिंदर कुमार, निवासी 141, ग्राम खांडा, एहरोदी, थाना तरियावा, हरदोई, यूपी, हाल किराएदार न्यू सोडल नगर, नियर जोनेक्स फैक्ट्री, जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 5,790 रुपये नकद, एक लैपटॉप, दो मॉनिटर, दो सीपीयू और तीन थर्मल प्रिंटर बरामद किये।
सीपी स्वप्न शर्मा ने अवैध लॉटरी दुकानें चलाने वालों के खिलाफ सख्त निर्देश जारी किये हैं ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल कोई भी व्यक्ति, चाहे वह दुकानें चला रहा हो या काम कर रहा हो, बख्शा न जाए। पुलिस ने आरोपियों के उपर एस 13ए जुआ अधिनियम, 318 बी.एन.एस. अंतर्गत थाना डिवीजन 1 में दर्ज किया है।
